फारुख हुसैन
लखीमपुर. आपको बता दें लखीमपुर खीरी जिले भारत नेपाल सीमा के तराई में एक सौ चौरासी वर्ग किलोमीटर में फैला दुधवा टाइगर रिजर्व दुर्लभ वन्य जीवों की खान है जहां बाघ, हिरण भालू जैसे न जाने कितने जीव जंतु विचरण करते हैं। लेकिन इस वक्त प्राकृतिक मैं काफी बदलाव आया है, जिससे अब दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में पर्यटकों को आए दिन बाघ का दीदार हो रहा है, जिसके चलते पर्यटकों में काफी खुशी देखने को मिल रही है वही एक बार फिर एक पर्यटक की गाड़ी के आगे एक बाघ काफी देर विचरण करता नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल दुधवा के किशनपुर रेंज के जंगलों में इन दिनों पर्यटकों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं इसी के चलते लखनऊ से आए पर्यटक की गाड़ी के आगे एक बाघ आ गया जो काफी देर तक उनकी गाड़ी के आगे चलता रहा। बताया जा रहा है कि पर्यटक लखनऊ से दुधवा टाइगर रिजर्व घूमने आए थे जहां से वह किशनपुर रेंज पहुंचे जहां काफी देर तक जंगल में घूमने के बाद लगभग 4:30 बजे वह वापस आ रहे थे कि झादीताल से कैंटीन जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों से निकलकर अचानक एक बाघ आ गया.
जिसे देख कर उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने मोबाइल से बाघ की एक वीडियो भी बना ली वही बाघ काफी देर तक उनके सामने विचरण करता रहा इसी बीच बाघ गाड़ी पर दौड़ा लेकिन फिर वहां शांत हो गया। जिसे देखकर पर्यटक रोमांच से भर गए वही पर्यटकों ने बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…