तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी स्नातक निर्वाचन में भाजपा को एमएलसी की चुनाव परिणाम में दोनों सीटों पर हार मिली है। शिक्षक एमएलसी सीट भी शुक्रवार को सपा ने भाजपा ने छीनी, तो वहीं शनिवार को एमएलसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत सुनिश्चित की है।ये दोनों सीटें पिछले दो टर्म यानि दस साल से भाजपा के पास थीं।
इस जीत ने भाजपा के पेशानी पर परेशानी का एक बड़ा बल दे डाला है। भाजपा शायद इस हार का मतलब जानती है। उसको शायद अच्छी तरह पता है कि इन चुनावों में एक एक मतदाता विधानसभा चुनावों में कई मतों पर असर डाल सकता है। शायद भाजपा इसका भी मंथन करेगी कि उसकी हार का कारण उसके कौन नेता बने जिन्होंने कार्यकर्ताओं के अन्दर वो आग नही भरी जो रहती है। बूथ पर जितने मतदान होने थे वह भी कम हुवे है।
इस हार पर भाजपा मंथन करती है या नही ये तो आने वाला कल ही बता सकता है। मगर इस हार से भाजपा के पेशानी पर परेशानी के बल दिखाई दे रहे है। ख़ास तौर पर पूर्वांचल जहा अपना गढ़ भाजपा समझती थी उसको लगातार दो झटके लगे है। पहले उपचुनाव में जौनपुर की सीट गवाई फिर ये दो अप्रत्याशित असफलता एक और झटका दे गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…