बापूनंदन मिश्रा
रतनपुरा, (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर बुलन्द निवासी सायकिल सवार 35बर्षीय मजदूर की कार की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। जमालपुर बुलन्द निवासी सुनील कुमार राम पुत्र स्व रामप्यारे राम इण्डिया मार्का मशीन की बोरिंग का काम करते थे। वह सोमवार के दिन वह रतनपुरा से बोरिंग का स्थान देखकर दोपहर 12बजे में घर लौट रहे थे।
दूसरे साथी ने मृतक सुनील के परिजनों को सूचना दी तथा पुलिस को फोन कर के मौके पर बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक सुनील पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।पति की मौत की सूचना पाते ही पत्नी अर्चना देवी, माता कौशल्या देवी, भाभी सन्जू देवी, बड़े भाई अनिल कुमार छाती पीट पीट कर दहाड़े मारकर रोने लगे। भाई तथा भाभी बार बार यही कह रहे थे कि उसके छोटे छोटे बच्चों की परवरिश कैसे होगा हे भगवान। मृतक के बड़ा लड़का (7) लड़की 5 बर्षीय बेटी काजल है। पिता के मौत के बाद सभी भाई मिल जुल कर मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। सबसे छोटे भाई रामाकांत की शादी मिल जुल कर करने का प्रोग्राम बना रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…