फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जुआ खेलने की शिकायत पुलिस से करने पर कुछ दबंगों ने घर से निकाल रोड पर परिवार को जमकर पीटा, वहीं इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली पलिया में देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जिसकी एक तहरीर पीड़ितों ने कोतवाली पलिया में देकर न्याय की गुहार लगाई है तहरीर में यह भी बताया गया है कि बीती रात 9:00 बजे गोलू उर्फ अभिषेक विशाल के घर में घुस गया और घर की औरतों से छेड़छाड़ करने लगा, प्रार्थी ने जब इसका विरोध किया तो विपक्षी और उसके परिवार वाले वहां आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुची 112 पीआरवी की वजह से उनकी जान बच पायी।
वही पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसको एक देसी तमंचा लेकर जान से भी मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…