मो0 सलीम और ए जावेद (वाराणसी), मो0 कुमेल (कानपुर), जीशन अली (बांदा), यश कुमार (आगरा मंडल), ईदुल अमीन (डेस्क)
डेस्क। उत्तर प्रदेश के लगभग हर एक जनपद में सपा नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया है। आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में किसान बिल के विरोध में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में आंदोलन करने की घोषणा के बाद ये कार्यवाही किया गया है, इस क्रम में आज वाराणसी, कानपुर, कन्नौज, बांदा, हरदोई, औरैया, इटावा सहित आसपास के जिलों में सपा नेताओं को नजरबंद किया गया है।
वाराणसी के दारानगर निवासी सपा के वरिष्ठ नेता किशन दीक्षित के आवास पर आज सुबह पुलिस ने दस्तक दिया। मगर किशन दीक्षित घर पर नही मिले। जानकारी प्राप्त हुई कि किशन दीक्षित किसी व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत शहर के बाहर है। सपा नेता इरशाद अहमद को भी सुबह आवास पर पुलिस ने नज़रबंद कर दिया है। इस दरमियान सपा युवजन सभा नेता मोहम्मद अजफर उर्फ़ गुड्डू मास्टर, अयान अहमद, मो अजहर और जावेद रफ़ी को भी स्थानीय पुलिस ने नज़रबंद किया। मगर इसी दौरान सपा नेता ने आशापुर से निकली किसानो के समर्थन में जुलूस के दौरान शिरकत किया।
इस दरमियान जो सपा नेता पुलिस की नज़रबंदी अभियान को चकमा दे सके वह सीधे आशापुर चौराहे पर इकठ्ठा हुवे और पुलिस से नोकझोक के बीच उनका जुलूस निकल पड़ा। इस दरमियान क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुच कर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया और जुलूस को रोकने का भी प्रयास किया। मगर जोश से भरे सपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस लेकर आगे ही बढ़ते रहे। समाचार लिखे जाने तक जुलूस आगे बढ़ रहा था। पुलिस जुलूस को समाप्त करवाने का प्रयास कर रही थी।
कन्नौज
कन्नौज में मंडी स्थल पर जहां अखिलेश यादव को आना था वहां पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मंडी स्थल के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
कानपुर
किसान आंदोलन से पहले पुलिस ने कानपुर के आर्यनगर से विधायक अमिताभ वाजपेई, बिठूर से पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत कई सपा नेताओं को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। सोमवार सुबह 8 बजे ही पुलिस इनके घरों पर तैनात कर दी गई है। विधायक ने कहा कि पुलिस बाहर खड़ी है लेकिन कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है।
बांदा
बांदा में सपा की किसान यात्रा निकलने से पहले ही जिला प्रशासन ने उसपर ब्रेक लगा दिया। सपा जिला अध्यक्ष विजय करन यादव को पुलिस ने घर मे ही नजरबंद कर दिया। उरई में किसानों के समर्थन में निकले 20-25 सपाइयों को पुलिस ने अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
बांदा में पुलिस ने किसान आंदोलन के चलते सपा का जिला कार्यालय खुलने नहीं दिया। कार्यालय खोलने की जिद पर अड़े सपा कार्यकर्ता गेट पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर दिया है। वहीं जिले में अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर सपा कार्यकर्ताओं को कहीं भेज दिया गया है। बड़े नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया है।
इटावा
इटावा में किसान यात्रा निकालने जा रहे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत कई सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यात्रा को रोककर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…