संजय ठाकुर/शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. बिहार राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जनपद आये. इस दरमियान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि नए कानून बनाकर सरकार कृषि क्षेत्र के निजीकरण की साजिश रच रही है। अब किसानों की आय कैसे दोगुनी की जाए इस पर विचार करने की जरूरत है। बिहार में किसानों की मंडी समाप्त कर दी गई है। कृषि क्षेत्र के निजीकरण से किसानों का शोषण होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सिंचाई एक बड़ा मसला है। अब किसानों का शोषण शुरू हो गया है। सड़क पर प्रदर्शन जारी है। अभी आगे क्या-क्या होगा यह देखना बाकी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अनिल यादव, दिनेश सिंह यादव व चंद्रिका यादव आदि उपस्थित रहे। इसके बाद बिहार विस के विरोधी दल के नेता का काफिला शहर के तुलसी सागर स्थित गहमर कुंज से रवाना वापस पटना के लिए रवाना हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…