तारिक खान
मुज़फ्फरनगर. किसान आन्दोलन के तहत किसानो द्वारा आहूत महापंचायत आज होने वाली है. इस महापंचायत के लिए आज सैकड़ों किसान यूपी गेट पर इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि वे सफलता हासिल किए बिना नहीं लौटेंगे। नए कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा, पंजाब और यूपी के किसानों ने दिल्ली घेर रखी है। भाकियू ने गाजीपुर बॉर्डर स्थित यूपी गेट पर डेरा डाल रखा है।
इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री से मिलेगा। अगर सरकार चाहे तो वह मसलों को सुलझा सकत है। देश भर के तमाम किसान संगठनों को अब सड़क पर उतर आना चाहिए। इस दरमियान भारतीय किसान आंदोलन और गंगाजल बिरादरी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस ईव्ज चौराहा होते हुए तेजगढ़ी चौराहा एवं बिजली बंबा बाईपास होते हुए दिल्ली रोड के लिए रवाना हुआ।
इसमें पूर्व सैनिक, चिकित्सक, वकील, शिक्षाविद्, छात्र, व्यापारी और समाजसेवियों ने सहयोग किया। गंगाजल बिरादरी के संयोजक सेवानिवृत्त मेजर डॉ. हिमांशु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नए कृषि कानून किसानों के लिए विनाशकारी हैं। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने किसानों को बांटने और बदनाम करने पर कड़ी आपत्ति जताई। राष्ट्रवादी मुस्लिम मंच के दानिश अलीम ने सरकार से किसानों से बातकर गतिरोध खत्म करने की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…