ए जावेद
वाराणसी। सोशल मीडिया पर बनारस के युवक को एक युवती की प्रोफाइल पिक बहुत पसंद आती है। पहले सोशल मीडिया का सोशल इश्क परवान चैट के माध्यम से चढ़ता है। फिर बात थोडा बढती है और इश्क को और जवानी मिलती है। चैट अब न होकर फोन कर घंटो बाते होने लगती है। प्रोफाइल पिक्चर से हुआ प्यार खूब जोरो शोर से परवान चढ़ रहा था।
फिर क्या था, फेसबुक के इश्क ने अपने आशिक से मिलने का सपना सजाया और ट्रेन पकड़ लिया तथा बनारस रवाना हो गई। इधर आशिक ने फेसबुक के प्यार को देखने और मिलने के कई सपने सजाये। अचानक सपने शीशे के तरह चूर हो गए और जब फेसबुक के इश्क और हुस्न ने एक दुसरे का दीदार किया तो लड़का चिहुक उठा। लड़के को तो प्रोफाइल पिक से मुहब्बत हुई थी। मगर वास्तविकता उसके एकदम उलट थी।
अब इश्क को आशिक पहचानने से ही इनकार कर दिया। उसको तो इश्क उस प्रोफाइल पिक से था जो एक मॉडल सरीखी थी। मगर सामने जो खडी थी वह उसके उलट थी। फिर क्या था। इश्क काफूर हो गया और आशिक रफूचक्कर हो गया। आशिक ने अपने इश्क की सूरत देख पहचानने से इंकार कर दिया।
इसके बाद परेशान युवती की रात बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कटी। 20 वर्षीय युवती को स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के बाहर बदहवाश हाल में देख एक टीटीई ने युवती को जीआरपी के संरक्षण में सुपुर्द किया। हालांकि युवती का कहना रहा कि उसके साथ धोखे से कोई नशीला पदार्थ सूंघा कर गलत कृत्य किया गया। जीआरपी ने युवती के परिजनों से बातचीत की तो मामला स्पष्ट हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…