मो0 सलीम
वाराणसी. वाराणसी में आज अहले सुबह हुवे एक दुर्घटना में अपनी माँ सहित 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय पुलिस की कोशिश के बाद जाम छुटा। ग्रामीणों को समझाने के लिए जनस और लोहता पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दरमियान दोनों थानों के सीमा विवाद भी खुल कर सामने आये।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जंसा और लोहता पुलिस बॉर्डर को लेकर उलझ गए। जंसा पुलिस इसको लोहता क्षेत्र का बता रही थी, तो लोहता क्षेत्र के पुलिस को ये दुर्घटना स्थल जंसा का लग रहा था। इस दरमियान दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मीराबन गांव के पास गंगापुर-अकेलवा मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अकेलवा के पास पकडे गए ट्रक में भी आग लगाने की कोशिश किया।
मौके पर पहुचे सीओ सदर डॉ राकेश कुमार और लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ग्रमीणों को काफी मशक्कत के साथ नियंत्रित किया और समझाने का प्रयास किया, ग्रामीण उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दरमियान गंगापुर-अकेलवा मार्ग पर ट्रकों के संचालन पर प्रतिबंध है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…