आफताब फारुकी
बागपत। बागपत जनपद से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोक हुई। इस दरमियान किसानो ने पुलिस की लगाईं हुई बैरिकेटिंग तोड़ डाला। किसान दिल्ली जाने की जिद पर आड़े थे। वही पुलिस ने किसानों के काफिले को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने पर अड़े थे, जबकि प्रशासन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से रास्ता बनाया था। जिसको लेकर लगभग दो घंटे तक हंगामा होता रहा। आखिर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दरमियान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
इस दरमियान देशखाप चौधरी और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सीधे जाने की जिद पर अड़े रहे। किसानों के दो गुटों में भी आपसी कहासुनी हुई। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। मवी कलां से आधे किसान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दुहाई होते हुए गाजीपुर बॉर्डर गए, जबकि आधे किसान मवी कलां से लोनी होते हुए बॉर्डर के लिए रवाना हुए। हंगामे के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…