Categories: UP

चचेरे भाई-बहन को एक दुसरे से हुआ इश्क, ग्रामीणों ने पकड़ा आपत्तिजनक हालत में तो आशिक हुआ रफूचक्कर और माशूक ने लगा दिया कुवे में छलांग

ए जावेद

वाराणसी। इश्क ने रिश्तो की दीवार को तोड़ डाला। उसके बाद एक चचेरे भाई बहन को एक दुसरे से इश्क हो गया। इसी इश्क में दोनों मुफ्तेला थे। कहते है इश्क और मुश्क छुपाये नही छुपता है। हुआ भी ऐसा ही। अँधेरे में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दरमियान हो रहे हंगामे के बीच आशिक अँधेरे में रफूचक्कर हो गया। शादी की जिद्द पर अड़ी माशूक ने कुवे में छलांग लगा डाला। किसी तरह ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला।

प्राप्त समाचार के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को रिश्ते में  अपने चचेरे भाई से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम कई सालों से परवान चढ़ रहा था। बीती रात ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सूनसान जगह पर जब दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़ा लिया। इस दरमियान हो रहे हंगामे के बीच आशिक मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो युवती अपने प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। उसका कहना था कि दोनों कई सालों से आपस में प्रेम करते हैं।

जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवती पास के ही कुएं में कूद गई। युवती की इस हरकत से गांव में सनसनी फैल गई। आनन फानन परिजन और ग्रामीणों की मदद से देर रात युवती को कुएं से बाहर निकाला गया। मामला थाने पहुंचा तो काफी देर तक पंचायत हुई। दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी है, लेकिन प्रेमी फरार बताया जा रहा है।

pnn24.in

Recent Posts