संजय ठाकुर
मऊ। कोइरियापर के राजस्व निरीक्षक को एक बुज़ुर्ग से पैमाएश के नाम पर पैसा मांगना महंगा पड़ गया। रोज़ रोज़ की कथित घुसखोरी से परेशान बुज़ुर्ग ने जिलाधिकारी को इसकी शिकायत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को बुज़ुर्ग के सामने बुला कर शिनाख्त करवाई और आरोप सही साबित होने पर राजस्व निरीक्षक कोइरियापार आत्मा राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मामला यही नही रुका बुज़ुर्ग का आरोप है कि उनके द्वारा जुलाई 2020 में प्रारम्भिक पैमाईश की गयी। जिसकी रिपोर्ट आज तक उनके द्वारा प्रस्तुत नही किया गया। रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए उनके द्वारा 5 हजार रूपये और मांग किया जा रहा है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुवे जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता और राजस्व निरीक्षक कोइरियापार को अपने कार्यालय में बुलाया गया, तथा शिकायतकर्ता द्वारा पहचान करायी गयी। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि इन्ही के द्वारा पैसे की मांग की गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षक कोईरियापार आत्मा राम को निलम्बित करने के निर्देश दिये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…