Categories: CrimeKanpur

कानपुर-15 हज़ार का वांछित इनामिया चढ़ा चमनगंज पुलिस के हत्थे

आदिल अहमद/मो0 कुमेल

कानपुर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही हैं जिसके चलते कानपुर पुलिस अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चला रही है इसी क्रम में थाना चमनगंज पुलिस ने 15 हज़ार के इनामिया वांछित अभियुक्त मो0 शेख कासिम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त 376 जैसी गम्भीर धाराओ में थाना चमनगंज से वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अथक प्रयास कर रही थी। और आज चमनगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है

प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने टीम गठित करके उ0नि0 जितेन्द्र कुमार,उ0नि0 फहीम खान और कांस्टेबल अब्दुल सालिम व सिद्धांत कुमार के साथ भन्नाना पुरवा तिराहे के पास से अभियुक्त मो0 शेख कासिम को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त मो0 शेख कासिम पुत्र शेख साबिर निवासी 105/696 सराए कंपाउंड थाना चमनगंज के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts