Categories: CrimeKanpur

कानपुर – अवैध असलहे संग आसिफ खान चढ़ा चकेरी पुलिस के हत्थे

मो0 कुमेल

कानपुर। एस0पी0पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के निर्देशन में इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना चकेरी में लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसमे लगातार शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है और शातिर अपराधी सलाखों के पीछे जा रहें है।

इसी क्रम में बुधवार को चेकिंग और गश्त के दौरान रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति छप्पन भोग की तरह से आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस भागने लगा उ0नि0 पवन कुमार और उ0नि0 प्रेम पाल ने कांस्टेबल सचिन कुमार के साथ दौड़ाकर अभियुक्त आसिफ खान को गिरफ्तार किया।

जसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक 315 बोर जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद अभियुक्त पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts