Categories: CrimeKanpur

कानपुर- वांछित अभियुक्त अली खान को चकेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मो0 कुमेल

कानपुर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही हैं जिसके चलते कानपुर पुलिस अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चला रही है इसी क्रम में चकेरी पुलिस ने शातिर वांछित अपराधी अली खान को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त 363 जैसी गम्भीर धारा में थाना चकेरी से वांछित चल रहा था। जिसके चलते पुलिस लगातार अथक प्रयास कर रही थी।लेकिन अभियुक्त हाथ नही लग रहा था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के निर्देशन में चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस मामूर थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि थाना चकेरी से वांछित अभियुक्त अली खान के0डी0ए0 चौराहे पर फल के ठेले के पास खड़ा है।

सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० दिनेश कुमार यादव ने कांस्टेबल संजीव कुमार,रमेश कुमार और ललित कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त अली खान पुत्र अनवर खान निवासी ए 21 पोखरपुर जाजमऊ थाना चकेरी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts