Categories: Crime

बलिया – कोटेदार की गोली मार कर हुई हत्या, परिजनो के तहरीर पर नामज़द मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू किया जाँच

अरविन्द यादव

(बलिया). बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में एक कोटेदार की गोली मार कर बदमाशो ने हत्या कर दिया. हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. घटना के संबध में प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के समरथपाह निवासी कोटेदार लल्लन पांडेय (50) पुत्र राम चन्द्र पाण्डेय की हत्या सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा पचेव देवी मन्दिर के समीप गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना को स्थानीय गांव निवासी सहित पूरा क्षेत्र हतप्रभ है कि आखिरकार  मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति की हत्या क्यों की गई। घटना के बाद पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। मृतक के घर व गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है हालांकि स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जारी है।

मृतक के भाई वीरेंद्र पांडेय ने भूमि विवाद को लेकर सहतवार थाने में लिखित रूप से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है, जिस पर सहतवार पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 10/21 नामजद पंजीकृत कर लिया है। पुलिस हत्या कांड के बारे में सभी पहलुओं पर जांच कर पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता राम चन्द्र पाण्डेय, मृतक के घर में कोहराम की स्थिति बरपा हो गई। घटना स्थल पर रात ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सी ओ ब्रजेश त्रिपाठी संग सहतवार, हल्दी सहित रेवती, बांसडीह पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि घटना का खुलासा जल्द किया जाय। इसके लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts