फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी= कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर किसानों की समस्याओं को देखते हुए संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार शहर से लेकर गांव और ब्लॉक तक अभियान चलाकर कमेटी का गठन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जफर अली नकवी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधा कि उनकी वजह से आज किसान दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है और आंदोलन कर रहा है लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार इसको नहीं देख रही। वहीं किसानों की समस्याओं को देखते हुए आज हमारी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के लिए आवाज उठाई है और संगठन स्रजन अभियान चलाया है जिसके तहत शहर से लेकर गांव और ब्लॉक में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जहां पर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों को समझाया कि किस तरह से वहां कांग्रेस पार्टी को मजबूती दे सकेंगे और आने वाले समय में भारी मतों से कांग्रेस को एक बार फिर मजबूती से खड़ा करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…