निलोफर बानो
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के अशासकीय महविद्यालयों में दो अलग-अलग विज्ञापनों के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन माँगा है। जिसकी प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। हालाँकि थोडा सर्वर में दिक्कत के कारण आज आवेदन करने की प्रक्रिया में कठिनाई आई जिसको देर रात ठीक कर लिया गया है। बताते चले कि आयोग ने विज्ञापन-50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पद और विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान का एक पद हेतु आवेदन माँगा है। इस तरह कुल मिलाकर 2003 पदों पर आवेदन मांगे गए है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ऑनलाइन शुल्क भी जमा करने की प्रक्रिया भी आज बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 27 मार्च होगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 मई से प्रस्तावित है। परीक्षा तीन से चार चरणों में कराई जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…