आदिल अहमद
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने आज स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी समाजवादी में विलय नही करेगी बल्कि गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस सम्बन्ध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। छोटी पार्टियों से भी अनुरोध है कि भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हों।
उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को घेरा। बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसपा पदाधिकारियों की बैठक ली और जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ अन्याय ही नहीं किया बल्कि बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया है। यही वजह है कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम, अमित जानी, जयवीर सिंह, रवि यादव, मुमताज, जगदीश गूजर, जितेंद्र यादव, हरीश यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…