Categories: Others StatesPolitics

देखे वीडियो – महिला कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर जलाया चूल्हा और पकाया रोटी भुर्ता, कहा हमको 800 रुपयों में अच्छे दिनों वाला गैस सिलेंडर नही चाहिए

तारिक खान

भोपाल. देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में ऐसा ही अनोखा प्रदर्शन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर चूल्हा लगाकर रोटी भर्ता बनाया और खाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हमको 400 रुपयों में सिलेंडर मिलता था। अब यह 800 रुपयों में मिल रहा है। हमको अच्छे दिनों वाले 800 के सिलेंडर नही चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन को देख कर समझा जा सकता है कि विरोध आपको कितना क्रिएटिव बना देता है इसका जीता जागता उदहारण मध्य प्रदेश के रीवा में महिला कांग्रेस के पेट्रोल-डीज़ल के विरोध प्रदर्शन में दिखाई दिया। महिला कांग्रेस नेताओं ने आज रीवा में सड़क पर ही चूल्हा जलाया और वही बैठ कर रोटी तथा भरता पकाया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सड़क की लड़ाई है और सड़क की यह आवाज़ ही एक दिन सुनामी बनेगी।

महिला कांग्रेस का कहना था मोदी सरकार हम लोगों को 16 वी शताब्दी में लेकर जा रही है।  कांग्रेस सरकार में हम लोगों को सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब यह हालत हो गई है कि महिलाएं गैस नहीं भरवा पा रही हैं। इसके विरोध में हम महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चूल्हा जलाकर भरता रोटी बनाया है और विरोध प्रदर्शन किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts