आदिल अहमद
मुम्बई. आपको याद होगा कि ‘बिगबी’ यानी अमिताभ बच्चन ने पेटोलियम पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के सम्बन्ध में 26 मई 2012 को एक ट्वीट में व्यंग्य के लहजे में कहा था, ”रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, गाड़ी खरीदोगे कैश से, पेट्रोल लोन से आएगा।” इसके बाद उन्होंने 4 मई 2012 को भी एक ट्वीट किया था।
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी कहा था- वर्ष 2012 मैंने ड्राइवर से पूछा कहा, क्यों लेट हो तो उसने कहा-सर साइकल से आया हूं, आप मोटरसाइकिल से क्यों नही आए तो उसका जवाब था कि सर इसे शोपीस के रूप में रखा है। वाकई पेट्रोल की कीमतों का मुद्दा अहम है और सबको इसकी कीमतों में कमी कैसे हो, इस में सोचना चाहिए। यूपीए की सरकार के समय पेट्रोल की कीमतों को लेकर अक्षय कुमार ने भी 16 मई 2011 को ट्वीट किया था, और लिखा था कि ‘मैं तो घर ही नहीं पहुंच पाया था लोग पेट्रोल के लिए रात में लाइन लगा रहे थे। उन्होंने इस मसले पर एक और ट्वीट भी किया था।
पटोले ने इन दोनों एक्टरों पर महंगाई के दौर में खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों एक्टर, केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय बहुत ट्वीट करते थे। लेकिन अब, जब नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है और अब जब पेट्रोल की कीमतें 80, 90, पूरे सौ हो गई है तो इन दोनों ने चुप्पी साध रखी है। आप नेताओं की फिल्मों को लेकर यह बात क्यों कर रहे हैं। पेट्रोल की कीमत पर सबको बोलना चाहिए। आप राजनेता लोग भी बोलिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को भी समझना चाहिए कि वह सारे राजस्व की वसूली पेट्रोल-डीजल की कीमतों से क्यों कर रही है। उसे पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के बारे में बैठकर गंभीरता से सोचना चाहिए। यह सही है कि यूपीए सरकार के समय में सेलिब्रिटी और लोग काफी मुखर होकर बोलते थे, लेकिन इस समय सन्नाटा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…