आदिल अहमद
नई दिल्ली। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का एक विवादित बयान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के प्रति पत्रकारों के सवाल पर विवादित बयान देते दिखाई दे रहे है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर जेपी दलाल का यह वीडियो शेयर किया है। हुड्डा ने कहा, हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल साहब वो जो चले गए वो किसान भी किसी के लाल थे।
दरअसल मामला ये है कि संवाददाताओं ने जब मंत्री से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के दौरान कथित तौर पर 200 किसानों की मौत के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि अगर ये घर पर होते तो न मरते क्या। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान तमाम किसान हार्ट अटैक, बुखार और ऐसी ही अन्य वजहों से मरे हैं। कृषि मंत्री के मुताबिक, देश में अगर औसतन मौतों का मिलान यहां आंदोलन कर रहे किसानों की संख्या से कर लिया जाए तो सारी बात सामने आ जाएगी।
जब उनसे पूछा गया कि किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के प्रति क्या उनकी संवेदना नहीं है तो उन्होंने कहा कि देश के पूरे 135 करोड़ लोगों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। साथ ही मारे गए लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना होने की बात भी कह दी। ऐसे गंभीर सवालों के दौरान जेपी दलाल मुस्कराते रहे और उनके साथ बैठे लोग ठहाका लगाते रहे। उन्होंने कहा कि आम किसान भोला-भाला है, कुछ वहां बहकावे में गए, कुछ जबरदस्ती ले जाए गए और कुछ अन्य वजहें भी थीं। लेकिन ये आंदोलनकारी कुछ दिनों में शांत हो जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…