आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने शनिवार देर रात को दिशा को नॉर्थ बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। दिशा पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था और आगे बढ़ाया था। पुलिस ने 4 फरवरी को टूलकिट मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि इस टूलकिट में 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर साजिश की रूपरेखा थी। आज दिल्ली पुलिस ने क्लाईमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, जहां पर पुलिस को दिशा की पांच दिनों की रिमांड मिली है।
इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं और विपक्षी दलों के लोगों ने भी दिशा रवि की गिरफ्तारी को गलत बताया और इसकी खूब निंदा की। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “सवाल ये है कि वो कब गिरफ्तार होंगे जो भारत की राष्ट्रीय एवं सामाजिक एकता को खंडित करने के लिए सुबह-शाम जनता के बीच घृणा व विभाजन को जन्म देने के लिए शाब्दिक ‘टूलकिट’ जारी करते रहते हैं। भाजपा सरकार बताए कि शिकायत करने पर भी वो इन ‘टूलकिटजीवियों’ पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?”
पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करके बताया है कि ‘टूलकिट मामले में दर्ज अपराध संख्या 49/21 के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप में 22 साल की दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है। वो टूलकिट गूगल डॉक को एडिट करने वालों और इसे फैलाने की साजिश में शामिल थीं। आरोपी दिशा रवि को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की कस्टडी में भेजा गया है। आगे की जांच चल रही है।’
पुलिस ने आरोप लगाया है कि टूलकिट मामला खालिस्तानी ग्रुप को दुबारा खड़ा करने करने और भारत सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। दिशा रवि पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टूलकिट को एडिट किया है। पुलिस का कहना है कि इस साजिश में हजारों और लोग शामिल हैं। ये खालिस्तानी आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू से प्रभावित हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि दिशा ने 3 फरवरी को टूलकिट एडिट किया है। उनका मोबाइल बरामद किया गया है लेकिन डेटा डिलीट कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…