तारिक खान
प्रयागराज. सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है. प्रकरण में एक कक्षा 8 की छात्र के साथ चार लोगो ने गैगरेप किया है. घटना थाना सरायअकील के कनैली के समीप शुक्रवार सुबह की है जहा प्रेमी के साथ पकड़ी गई आठवीं की छात्रा ने तीन अन्य युवकों ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने छात्रा के प्रेमी सहित चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने छात्रा के प्रेमी राजू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पीडिता का आरोप है कि सभी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। राजू का मोबाइल भी आरोपी छीन ले गए। इस दौरान राजू के साथ मारपीट भी की गई। छात्रा के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में नामजद तीन आरोपियों के पते अज्ञात हैं। छात्रा का मेडिकल कराने के साथ उसका बयान दर्ज किया गया। छात्रा के प्रेमी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…