Categories: Crime

मुरादाबाद – असलहे के बल पर परिजनों को बंधक बना कर नकाबपोशो ने लूट लिए लाखो

हर्मेश भाटिया

मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के मोती बाग में शनिवार रात नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद महिला और उसके दो बच्चों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब तीन लाख के जेवर और दो लाख की नकदी लूट ली।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने छोले का ठेला लगाने वाले तस्लीम के घर वारदात की। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुची पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। आसपास इलाको में चेकिंग भी शुरू हो गई है। मगर समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नही लगी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts