ए जावेद
वाराणसी। जब थाने और पुलिस चौकी से ही सामान चोरी हो जाते है तो फिर आम जगहों का क्या हाल होगा आप सोच भी नहीं सकते है। ताजा मामला मिर्जामुराद थाने की खजूरी चौकी से जुड़ा है, जहां एक सीज ट्रैक्टर की बैटरी और बैटरी बॉक्स चोरी हो गया। इस प्रकरण में भुक्तभोगी के प्रार्थना पत्र और सीजेएम की अदालत ने 22 फरवरी को मिर्जामुराद थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। साथ ही कहा है कि थाना प्रभारी बताएं कि ट्रैक्टर की बैटरी व बैटरी बॉक्स कैसे चोरी हुआ और इस मामले में उन्होंने क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने थाना प्रभारी से बात की तो उनका कहना था कि बैटरी और बैटरी बॉक्स को सुरक्षा के मद्देनजर अलग रखवाया गया है। नौ जनवरी को वह फिर चौकी गए तो थाना प्रभारी ने दीवान को बैटरी और अन्य सामान देने को कहा। इस पर दरोगा अनिल कुमार साहू ने बैटरी और बैटरी बॉक्स देने से इनकार कर दिया। दोनों सामान की कीमत 11 हजार रुपये है। थाने और चौकी से निराश होकर कृष्ण प्रताप फिर अदालत की शरण में गए। अदालत ने कृष्ण प्रताप के प्रार्थना पत्र पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी को व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…