Categories: Crime

रामपुर – मस्जिद में अज़ान देने की बात पर मुआज्जिन का गला काट कर हत्या, हत्यारोपी पुलिस हिरासत में

हर्मेश भाटिया

रामपुर। रामपुर में एक मस्जिद में मुआज्ज़िंन से अज़ान देने के विवाद में उनकी गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। आरोपी ने एक अन्य हाफिज पर भी हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही घटना के बाद क्षेत्र में हडकंप की स्थिति हो गई।

घटना के सम्बन्ध में मिले समाचारो के अनुसार रामपुर के अजीमनगर थाना इलाके के नगलिया आकिल गांव में गुरुवार मुआज्ज़िंन मस्जिद में कुरआन की तिलावत कर रहे थे। इसी दरमियान मुअज्जिन सगीर बेग (55) की एक व्यक्ति ने गर्दन काटकर हत्या कर दिया। सगीर को बचाने पहुंचे एक अन्य हाफिज समसुद्दीन पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मस्जिद में हत्या की खबर जंगल में आग की तरह शहर में फ़ैल गई। घटना की सुचना मिलने पर मौएक पर पहुची पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नगलिया आकिल गांव का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मस्जिद में अजान देने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। सगीर लगभग छह साल पहले पंजाब के डेरा बस्सी से नगलिया आकिल गांव में आए थे।  वो मस्जिद में अजान देने का काम करते थे। इसी बात को लेकर गांव का जलीस उनसे रंजिश रखता था, मस्जिद में अजान वो देना चाहता था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts