रामपुर – मस्जिद में अज़ान देने की बात पर मुआज्जिन का गला काट कर हत्या, हत्यारोपी पुलिस हिरासत में

हर्मेश भाटिया
रामपुर। रामपुर में एक मस्जिद में मुआज्ज़िंन से अज़ान देने के विवाद में उनकी गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। आरोपी ने एक अन्य हाफिज पर भी हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही घटना के बाद क्षेत्र में हडकंप की स्थिति हो गई।

आरोपी नगलिया आकिल गांव का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मस्जिद में अजान देने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। सगीर लगभग छह साल पहले पंजाब के डेरा बस्सी से नगलिया आकिल गांव में आए थे। वो मस्जिद में अजान देने का काम करते थे। इसी बात को लेकर गांव का जलीस उनसे रंजिश रखता था, मस्जिद में अजान वो देना चाहता था।











