तारिक खान
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस के मुस्तैदी पर एक बड़ा सवाल उस समय खड़ा हो गया जब मुठभेड़ में घायल हुवे गैंगरेप आरोपी गुलशन का पुलिस प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज करवा रही थी। इस दरमियान पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद आरोपी गुलशन पुलिस पकड़ से घायल होने के बावजूद फुर्र हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गुलशन को दुबारा गिरफ्तार करने के प्रयास में है मगर आरोपी गुलशन पकड़ से अभी तक बाहर है। बताते चले कि आरोपी गुलशन ने इसके पहले मीडिया को पैर में गोली लगने की घटना को फर्जी मुठभेड़ बताया था। एक तरफ जहा पुलिस की ये किरकिरी हो ही रही थी वही दूसरी तरफ आरोपी गुलशन पुलिस पकड़ से भाग जाने की घटना से पुलिस की मुस्तैदी सवालों के घेरे में आ गई है।
इस दौरान पुलिस पर हमला करने के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। आरोपी गुलशन को घायल अवस्था में पुलिस ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी गुलशन बुधवार को सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। चारों ओर नाकेबंदी कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…