मो0 सलीम
वाराणसी। एक तरफ जहा वाराणसी ही नही पुरे देश में रंग खेल कर खुशियाँ मनाई जा रही थी, वही लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर इलाके में एक घर के अन्दर अपनी भाभी के खून से एक देवर ने होली खेल लिया। घटना में देवर ने भाभी को तलवार से काट डाला था। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया।
मौके पर पहुची पुलिस ने मुर्शिद खान की पत्नी रोशन जहाँ जो गंभीर रूप से घायल थी को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया था। ट्रामा सेंटर में पहुचने पर चिकित्सको ने घायल महिला रोशन जहा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था।
दौरान पूछताछ अभियुक्त ने बताया कि सोमवार को शाम उसने अपनी भाभी रोशनजहाँ की हत्या कर दिया था। घटना के कारण पर ज़िक्र करते हुवे अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि सोमवार को मेरी पत्नी और भाभी रोशनजहाँ मे कहासुनी हो गई थी। मेने सोचा कि रोज रोज की किचकिच अपने घर मे पत्ता काटने वाली तलवार से अपनी भाभी रोशन जहाँ की हत्या कर दिया। घटना के बाद तलवार को अपने घर के जनरल स्टोर मे छूपा दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…