घायल युवक अब्दुल मलिक
ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतबनशहीद में एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई है। जहा मजदूरी का कारोबार करने वाले दो सगे भाई एक दुसरे के दुश्मन इस तरीके से बन बैठे कि एक दुसरे के खून के प्यासे हो गए। इस दरमियान हुई मारपीट ने एक भाई ने दुसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल भाई को क्षेत्र और परिवार के सदस्यों ने शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।
मामले में मिले समाचारों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतबनशहीद इलाके में दो सगे भाइयो में कारोबारी रंजिश ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। आज दोपहर में जब दोनों भाइयो के बीच विवाद बढ़ा तो ये विवाद मारपीट तक पहुच गया। घायल के आरोपों को आधार माने तो आज कारोबार को लेकर दोनों भाइयो में कहासुनी हुई थी। इस दरमियान एक भाई नासिर सुहैल ने अपने भाई अब्दुल मलिक पर चाक़ू से जानलेवा हमला कर दिया। चाक़ू के वार से घायल हुवा अब्दुल मलिक मौके पर गिरकर तड़पने लगा।
आरोपों के अनुसार घायल अब्दुल मलिक और परिजनों की चीख पुकार सुनकर जब पडोसी दौड़े हुवे आये तो हमलावर भाई नासिर सुहैल मौके से फरार हो गया। घटना की सुचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा तत्काल मौके पर पहुचे। उन्होंने घायल युवक को इलाज हेतु क्षेत्र के नागरिको के सहयोग से अस्पताल भेजा जहा उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।
वही मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक के तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है। हमलावर नासिर सुहैल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…