Categories: UP

रविदास जयंती के अवसर पर निकला शोभा जुलूस

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के बार्ड नम्बर 2 आजाद नगर बस स्टेशन से रविवार को  रविदास जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनायी गई ।सन्त शिरोमणि रविदास की शोभा जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर किया। जुलूस मे रवाना किया।

जुलूस में घोड़े ,ऊॅट व अनेक  झाकियां, डीजे के  गानों के धुन पर युवाओ की टोली आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस के  सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सास ली। मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन, रेलवे चौराहा होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। ऊँट, घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा।  होली और धोबऊ डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी।

जुलूस में राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, विनोद सेहरा, जिलापंचायत निवर्तमान सदस्य सत्यप्रकाश जायसवाल, मिथिलेश कुमार, ओमप्रकाश शास्त्री, उमेश बाबा रोहित गौतम डी के आदि शामिल रहे कांग्रेस नेता जनार्दन सिहँ यादव । रविदास झण्डा जुलूस मे एहतियात के तौर पर  उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र, चौकी इंचार्ज आरके सिंह, आरक्षियों में रामप्रकाश यादव, अंकुर, मानसिंह आदि  जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे।

pnn24.in

Recent Posts