उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भीमपुरा पुलिस के अनुसार थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन मय हमराही फोर्स द्वारा रात्रि गस्त के दौरान नेवादा पुलिया के पास से चोरी/छिनैती की योजना बना रहे 05 अभियुक्तों को चोरी/छिनैती के 09 अदद मोबाइल जो अलग अलग कम्पनी के हैं तथा बेचे गये मोबाइल से प्राप्त 3600/- रू0 तथा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नितीश के विरूद्ध मा0 न्यायालय विशेष न्यायधीश एससी/एसटी एक्ट द्वारा एसएसटी नं. 310/19 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द एससी/एसटी एक्ट का विना जमानती वारंट भी जारी किया गया था। उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भीमपुरा में मु0अ0सं0-23/2021 धारा 41 द.प्र.स व धारा 411/401/413 भादवि तथा मु0अ0सं0- 24/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नितीश कुमार उर्फ अभय रंजन यादव पुत्र राजमंगल यादव नि. नेवादा थाना भीमपुरा, दीपक यादव पुत्र अशोक यादव नि. बलेसर थाना भीमपुरा, सैफ पुत्र खैरूल बसर नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा, शनि खरवार पुत्र बब्बन खरवार नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा व इमरान पुत्र सहबान शाह नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा के निवासी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…