आफताब फारुकी
भोपाल। मध्य प्रदेश में अजीबोगरीब घटनाओं का सिलसिला जारी है। ऐसी घटनाए इस प्रदेश में घट जाती है जिसका किसी ने अंदाजा भी न लगाया हो। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जनपद में सामने आया है जहा एक बलात्कार पीडिता के परिजनों ने खुद बलात्कार पीडिता और बलात्कार के आरोपी युवक को रस्से से बाँध कर पिटाई किया फिर दोनों का एक जुलूस निकाला। इस जुलूस का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस प्रकार की घटना को जानकार आप आश्चर्य में पड़ गए होगे। मगर ऐसा हुआ है मध्य प्रदेश के अन्दर। इसमें रेप पीडिता नाबालिग है और आरोपी युवक 21 साल का है। पुलिस ने इस मामले में दो ऍफ़आईआर दर्ज करके कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कई अन्य की तलाश जारी है।
अलीराजपुर मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर जोबट थाना इलाके के एक गांव में यह घटना घटी। पीड़िता की शिकायत पर दो केस दर्ज किए गए हैं। पहला बलात्कार के आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा केस पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने पहली एफआईआर उदयगढ़ थाने के झीरी गांव के 21 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में लिखवाई है।
दूसरी एफआईआर पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर मारपीट करने व उनका जुलूस निकालने के संबंध में लिखवाई गई है। पहली शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट व जुलूस निकालने वाले उसके सगे नाते-रिश्तेदारों के मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…