फारुख हुसैन
सम्पूर्णानगर- खीरी। प्रधानी चुनाव के लिए आरक्षण सूची बुधवार को जारी हो गई कहीं पहली बार सीट आने पर खुशी देखने को मिली तो कहीं आरक्षण ने भावी प्रत्याशियों के मंसूबों पर पानी फेर बैठा.
थाना क्षेत्र के चर्चित ग्राम सभा सिंगाही खुर्द में लगभग एक दर्जन प्रत्याशी प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे परंतु यहां अनुसूचित जाति महिला सीट आने से चुनाव जीत सरकारी मलाई खाने की सोच रहे भावी प्रत्याशियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा भानपुरी कॉलोनी में अनारक्षित सीट आने से जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने की संभावना है
लगभग आधा दर्जन जाने-माने दिग्गज चुनाव मैदान में कूद सकते हैं। कमलापुरी, बसही, कृष्णानगर, गोविंदनगर, परसपुर में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है वही मिर्चिया सुमेरनगर में ओबीसी महिला सीट आरक्षित है। आरक्षण सूची आते ही गांव में प्रधानी चुनाव का पारा तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है। पलिया ब्लॉक की कुल 26 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…