फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। अगर पुलिस अपना काम ठीक ढंग से करती तो खुलेआम घूम रहे ऑटोलिफ्टर सलाखों के पीछे होते और दो और बाइकें चोरी न होती। बताते चलें की पंद्रह फरवरी को नगर के बीचों बीच बने प्रेसीडेंट पार्क में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के कार्यक्रम में कवरेज करने गए प्रिंट मीडिया के पत्रकार राहुल गुप्ता की बाइक को चोरों ने भारी सुरक्षा के बीच चुरा लिया।
जिसका खामियाजा नगर के दो संभ्रांत व्यक्तियों को बाइक गवाकर उठाना पड़ा जिसे चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़ितों को महज कोरा आश्वासन ही दे पा रही है।वही पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि अगर इसी तरह पुलिस अधिकारियों से कोरा आश्वासन मिलता रहेगा तो आम जनता किसके सामने अपना दुखड़ा सुनाएगी।
इधर स्थानीय पुलिस अपनी निष्क्रियता को छिपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना कर दामन को पाक साफ रखने के प्रयास में जी जान से लगी हुई है।वही नगर की जनता अपनी सुरक्षा को लेकर सोच में पड़ी हुई है ।लोगो का कहना है कि मौजूदा सरकार में आमजन की सुरक्षा राम भरोसे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…