ए जावेद
वाराणसी। पुलिस को लोग लाख हाशिये पर रखे और आलोचना करे, मगर हकीकत ये है कि वर्दी के अन्दर सख्त इंसान का दिल भी मुलायम होता है। वह भी इन्सानियत के लिए धड़कता है। वह भी इन्सानियत के जिंदा रहने की फिक्र करता है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में आशापुर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह का सामने आया जो आज सारा दिन वाराणसी की सोशल मीडिया साईट पर चर्चा और प्रशंसा का विषय बना हुआ था।
हुआ कुछ इस तरह कि आज व्हाट्सएप के ग्रुप में लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज़ को ओ पोसिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता थी। सुबह से ही परिजन परेशान थे, मगर ब्लड की व्यवस्था नही हो पा रही थी। इस बात की जानकारी सोशल साईट व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर आशापुर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह को हुई। ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के राजीव सिंह ने अपने ज़रूरी काम फटा फट निपटाये और तुरंत लहरतारा कैसर हॉस्पिटल रक्त दान करने ख़ामोशी से पहुच गए।
अभी दरोगा राजीव सिंह अपने पुलिस चौकी पहुच भी नही पाए थे कि उनका रक्त दान करता हुआ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। राजीव सिंह इसको देख कर खुद आश्चर्य चकित रह गए। हमसे बात करते हुवे उन्होंने कहा कि किसी की सहायता करना हमारा क्या हर किसी का फर्ज है। इन्सानियत के तकाज़े सिर्फ आम नागरिको पर लागू नही होते है बल्कि हम भी इंसान है। हमारे अन्दर भी एक दिल है। ये सिर्फ अपना कर्तव्य था जो मैंने निभाया। अन्य कोई आवश्यकता होने पर मरीज़ के परिजनों को सहायता अवश्य प्रदान करूँगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…