मो0 सलीम
वाराणसी। शहर के रविन्द्रपुरी स्थिति एक निजी चिकित्सालय में आज देर शाम मरीजों के तीमारदारो ने जमकर हंगामा किया, इस हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने सुझबुझ से काम लेते हुवे मामले को संभाला और हंगामा कर रहे तीमारदारो को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया।
वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी स्थित एक निजी चिकित्सालय में आज मरीजों के परिजनों ने देर शाम हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उनको मरीज़ के हाल से सम्बन्धित जानकारी नही दे रहे है। इस दरमियान एक से शुरू हुई बात का समर्थन सभी तीमारदार करने लगे और मामले में हंगामा होना शुरू हो गया।
प्रकाश सिंह ने पहले तो हंगामा कर रहे तीमारदारो को शांति से समझाया और फिर मामे में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत किया। बातचीत के दरमियान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस बात की रजामंदी करवाई कि जो भी डाक्टर राउंड पर आयेगे वह वह मरीज़ के तीमारदारो को बतायेगे कि मरीज़ की हालत कैसी है और आगे क्या करना है। इस प्रस्ताव पर मरीजों के तीमारदार और अस्पताल प्रबंधन तैयार हो गया। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज की इस सुझबुझ की क्षेत्र में चर्चा है और उनकी तारीफे हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…