ए जावेद
वाराणसी। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सहायता के लिए पॉप ब्लड मानव रक्त परिवार, सीआरआई और डायसिस ऑफ़ वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा रक्तदान शिविर आज शुक्रवार को सुबह सारंग तालाब पांडेयपुर में स्थित अमरदीप छात्रावास में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में अमरदीप संस्था की अंतेवासी धर्म बहनों और स्थानीय युवाओं ने रक्तदान किया। प्रदीप सिंह नामक एक व्यापारी ने अपना रक्त दान करते हुए कहा कि मैं 26 बार अब तक रक्तदान कर चुका हूं और आज 27 वां बार मुझे बड़ी खुशी है कि कोवीड की बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद में यह रक्त काम आयेगा।
मानव रक्त परिवार के अबू हाशिम ने कहा कि सबसे खुशी की बात है कि आज के शिविर में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई अधिकतर महिलाओ ने पहली बार रक्तदान किया। साथ-साथ रक्तदान अभियान का जो मुख्य उद्देश्य है, जागरूकता को बढ़ाना, आज यह साफ साफ झलकता नजर आया। वही सिस्टर कंचन कांत कौल, सिस्टर परेमा टिरकि, सिस्टर लिसिला व अन्य व्यक्तियो ने भी आकर अपना रक्तदान दिया। जिससे उसके अंदर की मानवता और प्रेम स्पष्ट झलक रही थी। सिस्टर निलि ने सभी रक्त वीर महिलाओं को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया, इस मौके पर ऊर्जा उत्साह करने के बिसफ स्वामीजी जी डॉक्टर लुइस प्रकाश, डॉक्टर सोमेश, मनोरमा आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…