आदिल अहमद
कानपुर। एक तरफ जहा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो और ओक्सीजन की मांग के कारण कुछ लोग काला बाजारी करने की सोच रही है। वही कानपुर के निकट हमीरपुर स्थित रिमझिम इस्पात प्लांट ने लोगो को एक रूपये में आक्सीज़न मुहैया करवा कर अचानक सुर्खिया बटोर लिया है। कोरोना रोगियों का जीवन बचाने के लिए मात्र एक रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने पर चर्चित हुए हमीरपुर स्थित रिमझिम इस्पात प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता अब बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कारखाने में डेरा जमा लिया है।
कारखाने की इस पहल को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। गुरुवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कारखाने में पहुंचे। कारखाने के निदेशक संजीव अग्रवाल व मैनेजर मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता से वार्ता की।
प्रबंधन के मुताबिक अभी 10 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है, इससे 1000 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री को निरंतर अवगत कराया जा रहा है। रिमझिम इस्पात ने संकट की घड़ी में जो कदम उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। इसी के मद्देनजर सरकार ने फैक्टरी में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…