समीर मिश्रा
कानपुर 7 अप्रैलl विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक 10 में से 7 बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं जबकि महिलाओं की तीस फ़ीसदी से ज्यादा आबादी कुपोषण की शिकार है, महिला सशक्तिकरण के लिए व मिशन शक्ति की सफलता हेतु स्वस्थ बालिका का होना अपरिहार्य है। उपरोक्त बात सोसायटी योग ज्योति इंडिया व उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना मिटाओ हरियाली लाओ नशा हटाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत ई-संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
ज्योति बाबा ने बताया कि डब्ल्यूएचओ मानता है कि दुनिया की कम से कम आधी आबादी को आज भी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं है। आज कोरोना काल में हम इलाज नहीं बेहतर बचाओ का मंत्र अपनाकर अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे ने कहा कि भारत में कुछ वर्षों में तीव्र विकास के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। जिनमें एड्स, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रकोप के साथ ह्रदय रोग, मधुमेह रोग, मोटापा, तनाव, नशा जनित रोग तेजी से बढ़ चुके हैं। इसीलिए हम सबको मिलकर विश्व स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्यों को सरकार के साथ मिलकर साकार करना होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि कोरोना जैसे वायरस के समक्ष जब पिछले साल अमेरिका जैसे विकसित देश को भी बेबस अवस्था में हम देख चुके हैं। भारत में तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं लगभग नगण्य हैं। इसलिए बचाव ही एकमात्र इलाज हमारे पास है। ई संगोष्ठी का संचालन सुभाष अग्रवाल व धन्यवाद इंजीनियर जगन मोहन गुप्ता ने दिया। संगोष्ठी में प्रमुख सहयोगी गणेश गुप्ता प्रदेश महामंत्री, रामगोपाल गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र गुप्ता, डॉ अर्चना गुप्ता, गीता, बीना अग्रवाल इत्यादि थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…