तारिक आज़मी
बागपत। पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए भी अजीबो गरीब पंचायत देखने को मिलती है। अभी तक आपने हर तरीके से लड्डू बनाते हुवे देखा होगा। मगर कभी आपने ऐसा नही देखा होगा कि लड्डू जेसीबी और फावड़ा से बन रहा हो। भौकाल के सभी पुराने रिकार्ड को ध्वस्त करते हुवे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे जेसीबी और फावड़ा की मदद से लड्डू बनाया जा रहा है। वायरल वीडियो बागपत से सम्बन्धित होने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में एक नेता और उनके समर्थक कोविड प्रोटोकाल का उलंघन करते हुवे भीड़ लगा कर लड्डू बनवा रहे है। लड्डू बनवाने के लिए भी भौकाल की सभी सीमाओं के पार जाते हुवे नेता जी और उनके समर्थको ने जेसीबी और फावड़ा का इस्तेमाल करके लड्डू बनवाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये लड्डू पंचायत चुनाव में जनता के बीच तकसीम करने के लिए बनवाया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने इस वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी इकठ्ठा किया तो मालूम चला कि वीडियो सिंघावली अहीर थाने के गोसपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में प्रधान पद के प्रत्याशी जब्बार और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने हमसे बात करते हुवे कहा कि वायरल वीडियो के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर वीडियो के सत्यता की जाँच करवाई जा रही है। जल्द ही मामले में सही खुलासा किया जायेगा। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज हो चूका है।
अब आप सोचे कि क्या आपने भी एक से बढ़ कर एक भौकाल देखा होगा। मगर क्या कभी ऐसा भौकाल देखा था कि लड्डू को बनाने के लिए जेसीबी और फावड़ा का इस्तेमाल हो रहा हो। आप उस क्वांटिटी को सोचे जिस क्वांटिटी में लड्डू बन रहा होगा कि लड्डू की सामग्री मिलाने के लिए मजदूर के जगह जेसीबी लगानी पड़ी। हाथो से मलने के बजाये फावड़े से लड्डू की सामग्री को उठाया गया होगा। इसको कहते है गजबे का भौकाल।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…