तारिक़ आज़मी
वाराणसी। वाराणसी में कोरोना संक्रमण को लेकर इन्सान नही बल्कि पूरी इन्सानियत ही सिसक रही है। लोग एक दुसरे को मदद की नज़र से देखते दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर लोग मदद की गुहार लगा रहे है। बेशक वाराणसी के जिलाधिकारी अपना पूरा प्रयास कर रहे है मगर इसके इतर उनके अधिनस्त शायद सिर्फ कुर्सी सँभालने और बचाने में लगे हुवे है। लोग फोन उठाने तक की ज़हमत नही उठाते है तो फिर किसी आम नागरिक की मदद कहा से करेगे।
वैसे तो काशीवासियो को बस खुश होने का बहान चाहता है। तो खुश हो लिए और जमकर इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया कि अब नोडल अधिकारी नियुक्ति के बाद कोई समस्या नहीं बचेगी और सब समाधान हो जायेगा। काशीवासियों की मगर ख़ुशी शायद ज्यादा देर तक रुकने वाली नही थी। उनको शायद मालूम नही था कि नोडल अधिकारी के पद पर नियुक्त ड्रग कमिश्नर साहब आवश्यकता पर फोन ही नही उठायेगे। अब मिलाओ फोन।
इस बात की शिकायत सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। हमने रियलिटी चेक के आधार पर नोडल अधिकारी महोदय यानी जनाब के0सी0 गुप्ता साहब को फोन किया। हमको विश्वास था कि बेवजह बदनाम करने के लिए ये सब हो रहा है और गुप्ता जी फोन उठायेगे। वैसे मेरी जानकारी के अनुसार गुप्ता जी के मोबाइल में मेरा खुद का नम्बर सेव है। एक बार एक खबर के सिलसिले में उनसे मुलकात हुई थी और उन्होंने मेरा नम्बर विशेष रूप से भेजा था। मगर मेरे भी इस सोच को ज्यादा देर परवाज़ नही मिली और धडाम से गिर पड़ी मेरी सोच। गुप्ता जी को मैंने दसियों काल कर डाला मगर गुप्ता जी का फ़ोन उठा ही नहीं। पूरी पूरी घंटी बज कर काट जाये मगर गुप्ता जी ने फोन नही उठाना था तो नही उठाया।
चर्चा है कि नोडल अधिकारी केसी गुप्ता साहब किसी का फोन नहीं उठाते है। भले से ही आप फोन करते करते अपने फोन की बैटरी को खत्म कर डाले, मगर गुप्ता जी का फोन नही उठेगा तो नहीं उठेगे। आपको विश्वास नही होता तो आप खुद चेक करके देख ले। अब सवाल ये उठता है कि जब नोडल अधिकारी पत्रकारों का फोन नही उठाते है तो आम जनता का फोन कैसे उठा लेटे होंगे ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…