तारिक खान
डेस्क। विगत तीन दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पुलिस कांस्टेबल एक व्यक्ति को सड़क पर गिरा कर बेरहमी से पिटाई कर रहे है। वीडियो के साथ वायरल होती पोस्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वीडियो इंदौर का है। साथ ही पोस्ट में पुलिस विभाग से इन दो कांस्टेबल पर कार्यवाही की मांग किया जा रहा है। वीडियो के साथ पोस्ट कापी पेस्ट के तर्ज पर जारी है। रोज़ ही किसी न किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ये वीडियो आ जा रही है और पोस्ट दिया जा रहा है।
देखे वायरल वीडियो
हमने इस वायरल होते हुवे वीडियो की तफ्तीश किया तो वायरल होता वीडियो सत्य पाया गया। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर जनपद के परदेसीपूरा की है जहा एक 35 वर्षीय युवक कृष्णकांत कुजीर है। कृष्णकांत को पुलिस वाले बर्बरता पूर्वक मार रहे है और उसका बेटा उन पुलिस वालो से रहम की भीख मांग रहा है। इस वीडियो में दिखाई गई घटना लगभग सत्य सामने आई। घटना मंगलवार 6 अप्रैल की होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जाँच भी शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो काट छाट के वायरल किया जा रहा है ताकि पुलिस वालो के छवि को ख़राब किया जा सके। पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुंजीर स्मैक का आदी है और उसके खिलाफ चाकूबाजी तथा जबरिया उगाही के मामले भी दर्ज हैं। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के साथ साथ विपक्ष के निशाने पर सत्ता पक्ष भी है। वायरल वीडियो के हवाले से सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के रवैये की तीखी आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस मामले में राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…