तब्जील अहमद
कौशाम्बी. कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर की शिवानी केसरवानी पुत्री स्व. अजय केसरवानी जिसकी 3 साल पहले पूरामुक्ति गांव के शेषनाथ के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति पत्नी को दहेज व मायके से पैसे लेन को लेकर आए दिन मारता पीटता था। लड़की की मां ने फरवरी महीने में शिवानी को अपने साथ लेकर अपने घर भरवारी चली आई। पीडिता की मां का बचत पैसा जो 3 लाख 98 हज़ार जो शिवानी पूरामुक्ति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा था।
इस सम्बन्ध में जब उसने बैंक में पूछताछ किया तो पता चला कि शिवानी के फर्जी सिग्नेचर से सारा पैसा निकला है। जिसको लेकर रविवार चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता की जनसुनवाई में शिवानी ने गुहार लगाई। जिसके बाद सोमवार को चायल विधायक के मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने बैंक में जाकर पूछताछ की तो बैंक के कर्मचारियों ने अभद्रता का प्रयोग किया। जिसकी सूचना पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता स्वयं बैंक पहुंचकर बैंक कर्मचारियों से शिवानी के फर्जी सिग्नेचर करके पैसा निकालने की पूछताछ की व चरवा इंसपेक्टर को बुलाकर शिवानी के पति शेषनाथ को पुलिस हिरासत में भेजा व बैंक कर्मचारियों को चेतावनी दिया कि बिना किसी खाताधारक के मौजूदगी में पैसा निकाल कर देना कानूनन जुर्म है। अगर ऐसा दोबारा करते मिला तो दंडवत कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…