आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली में लगाए गए एक हफ्ते के लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह लॉकडाउन बड़ी त्रासदी से बचने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई रास्ता नहीं बचा था, तब लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इस दरमियान लॉक डाउन की जानकारी मिलते ही शराब की दुकानों पर लम्बी लाइन लग गई। शराब के शौकिनो ने एक हफ्ते के कोटे को लेने के लिए दुकानों पर लम्बी लाइन लगा लिया है।
बता दें कि आज दिल्ली सरकार ने राजधानी में छह दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। आज सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ‘सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। हमने हालात की समीक्षा करके यह फैसला लिया है। इन छह दिनों के लॉकडाउन में हमें और बेड और सप्लाई वगैरह की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।’
उन्होंने कहा कि ‘हम आपको डरा नहीं रहे हैं, हम यह नहीं कहेंगे कि स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल ठप हो गई हैं, लेकिन हां, इनपर बड़ा तनाव बना हुआ है, किसी भी सिस्टम की एक सीमा होती है।’
ऐसी जानकारी है कि सभी प्राइवेट ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम रहेगा, बस सरकारी ऑफिस और जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। ग्रोसरी, खाना और मेडिकल स्टोर और न्यूजपेपर बेच रही दुकानें खुली रहेंगी। बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस ऑफिस खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी और टेकअवे को भी अनुमति रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…