National

मुझे कही से कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेन्द्र फडणवीस के मुह में ठूस देता – शिवसेना विधायक गायकवाड

तारिक खान

मुम्बई। शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने आज एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि यदि मुझे कही से कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसको भाजपा नेता देवेन्द्र फंडनवीस के मुह में ठूस देता। गायकवाड ने संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। हुआ कुछ यु था कि एक प्रश्न के जवाब में बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि महामारी के इस दौर में यदि फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते।

उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए बीजेपी नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, ‘इसलिए, यदि मुझे कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता।’

मामला दरअसल रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने से सम्बन्धित है। इस मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस पूछताछ का भाजपा के कुछ नेताओं ने कडा विरोध किया था।

गायकवाड ने आरोप लगाया कि फडणवीस तथा बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडेसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts