तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में आज रामनगर पुलिस और एसटीऍफ़ की टीम को एक बड़ी कामयाबी अपराधियों के खिलाफ मिली जब गोरखपुर और देवरिया जनपद में खौफ का दूसरा नाम बन चूका इनामिया अपराधी वीरेंदर सिंह मुठभेड़ में घायल हो गया। बताया जाता है कि बलिया जनपद के रसडा थाना क्षेत्र के छिबही ग्राम का रहने वाला अपराधी वीरेंदर एक कुख्यात डकैत है और अपने गैंग के साथ ईंट भट्टो पर लूट की घटना को अंजाम देता है। गोरखपुर पुलिस के लिए सरदर्द बने इस 50 हज़ार के इनामिया अपराधी को आज वाराणसी पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
वीरेंदर सिंह के ईंट भट्टे के डकैती वाले गिरोह का सरगना छोटक है। छोटक को इसी वर्ष 5 फरवरी को गोरखपुर के गगहा थाना के सकरी ईंट-भट्ठे पर डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। छोटक 25 हज़ार का इनामिया बदमाश था और वह बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के केसरुआ का रहने वाला था। छोटक भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। मगर वीरेंदर सिंह फरार था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…