रवि पाल
मथुरा। मथुरा जनपद में बेख़ौफ़ बदमाशो ने एक चलती हुई प्राइवेट बस को हाईजेक कर लिया और यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना यमुना एक्सप्रेसवे की है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बदमाशो ने चलती बस में हथियारों के बल सवारियों से लूटपाट किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बस रुकवाकर आसानी से फरार हो गए। लूट की यह वारदात थाना सुरीर क्षेत्र में हुई है। जहा दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट बस में छह बदमाश सवारी बनकर चढ़े थे।
बस लूट की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी होने के बाद आईजी नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मौके पर पहुचे और घटना की जानकारी लेकर मतहतो को आवश्यक निर्देश जारी किया। बस को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लाया गया है। डरी-सहमी सवारियों से पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या छह बताई गई है।
इसके पहले भी हो चुकी है वारदाते
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सात फरवरी 2020 को मैक्स पिकअप चालक से लूट हुई थी। 29 मई 2020 में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए गए थे। अगस्त 2020 में चलती बस में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…