फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कमरे में फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और युवक को फांसी के फंदे से उतारकर सीएससी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के कस्बा निवासी रामचंद्र गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र मनीष गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली, जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में युवक को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। लेकिन परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुवे पंचनामा भरकर शव उन्हें देने की जिद करने लगे। वही पुलिस नियमानुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की बात उनको समझा रही थी। परिजनों का कहना था कि युवक दिमागी तौर पर कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था। जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई है। लेकिन पुलिस नियमो से कोई खेलवाड नही करना चाहती थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन का परिजनों से विवाद होने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी संजीव मिश्रा मौके पर पहुचे और परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए।
धरने की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद बहुत देर तक परिजनों व पुलिस प्रशासन में बातचीत का दौर चला। लेकिन हार कर परिजनों को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की इजाजत देनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…